धर्म पर 10 लाइनों में निबन्ध | 10 Lines Essay On Religion In Hindi

दोस्तों इस सृष्टि की रचना करने वाले ने तो सिर्फ इंसान और जीवन जंतु ही बनाये थे और फिर बाद में जाकर लोग धर्म में बंट गये| फिर चाहे वो हिन्दू, मुश्लिम, सिख, ईसाई, जैन ही क्यों ना हो| हैं तो सबसे पहले इंसान ही, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है कहने को तो आज के समय धर्म एक identity हो चुकी है जिसके लिए हर कोई लड़ रहा है |

धर्म की क्या परिभाषा होती है? इसके क्या महत्व है? किस तरह से लोग आज के समय धार्मिक रूप से जुड़े हुए हैं जिसके बारे में आप जितना रिसर्च करोगे उतना ही कम है |

[Essay On Religion In Hindi | 10 Lines On Religion In Hindi | 10 Lines Essay On Religion In Hindi]

1O Lines Essay On Religion In Hindi | 10 Lines On Religion In Hindi

  1. जो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं की हमारा हिन्दू धर्म सबसे पुराना धर्म है ना जाने कितने युग आये और गुजर गये, जहाँ हिन्दू धर्म शुरुआत से ही चला आ रहा है लेकिन आज के समय और भी कई धर्म के लोग इस धरती में हैं जो अपने धर्म का पालन करते हैं |
  2. आज के समय हर कोई खुद को अपने धर्म के नाम से अपनी पहचान बताता है पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ सबसे ज्यादा धर्म के लोग एक साथ रहते हैं और हमारे देश में सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं क्योकि इसी देश में हमारे हिन्दू धर्म के सभी देवी-देवताओं का वास है |
  3. आज के समय लोग काफी ज्यादा जज्बाती हो गये हैं अपने धर्म के प्रति | उन्हें इसके आलावा बाकी कुछ भी नहीं दिखाई देता हैं वे धर्म के नाम पर लड़ते-झगड़ते हैं |
  4. सभी धर्म हमे आपस में प्रेम-भाव से रहना सिखाते हैं और सभी का आदर करना सिखाते हैं सभी धर्मो में ये बताया गया है की इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म होता है |
  5. हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने धर्म से आगे बढ़कर बहुत बढ़ा काम करते हैं और पूरी दुनिया में उनका नाम होता है लेकिन कुछ लोग धर्म के नाम पर गलत काम करते हैं जो पूरे समाज के लिए एक कलंक हैं |
  6. इतिहास में सभी ने पढ़ा होगा की लोगो ने कई बार जाति-धर्म ने नाम पर दंगे और लड़ाईयां की हैं जिसका खामियाजा निर्दोष लोगो को भुगतना पड़ा है |
  7. आज के समय सभी लोग समय के साथ इतने आगे बढ़ गये हैं की वे सभी साइंस और टेक्नोलॉजी पर ही निर्भर हो गये हैं जोकि एकदम सही है हमे समय के साथ भी चलना चाहिए लेकिन हमे अपने धर्म को भी नहीं भूलना चाहिए |
  8. हर कोई अपने आने वाली पीढियों को यही सिखाता है की अपने धर्म का पालन करना चाहिए और हर कोई अपने धर्म को बढ़ावा देने पर लगा हुआ है जिसमे कई विवाद भी होते रहे हैं |
  9. लोगो को ये समझना चाहिए की जितना आप अपने धर्म की इज्जत करते हो उतना ही आपको सभी के धर्मो की भी इज्जत करनी चाहिए तभी जाकर भविष्य में कभी भी विवाद नहीं होगा |
  10. विवादों को जन्म देता है दोनों धर्मो के बीच हुई ग़लतफ़हमी, जो बाद में जाकर झगडे का रूप ले लेती हैं दोनों जब एक दुसरे को समझने लगेंगे तो विवाद वैसे ही कम हो जाएगा |

Final Word :

दोस्तों जितना हो सके कभी भी सिर्फ धर्म विवादों में नहीं पड़ना चाहिए क्योकि समाज में कुछ ही ऐसे बुरे लोग होते हैं जो विवादों में अपना लाभ देखते हैं जिसमे सिर्फ और सिर्फ मासूम ही पिसता हैं |

इसीलिए मिलबांट के एक साथ रहना सीखो तभी आप अपने धर्म का पालन कर पाओगे और दूसरो के धर्म का सम्मान कर पाओगे |

मेरा नाम vikram mehra है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने अपनी कॉलेज की पढाई B.sc से की है और मै अपने इस ब्लॉग में लोगों को एक्सक्लूसिव जानकारी देता हु और ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

Leave a Comment