दोस्तों आज के इस टॉपिक pakistan in hindi में हम बात करेंगे पाकिस्तान की संक्षिप्त जानकारी के बारे में और वहां की मुख्य ऐसी जानकारी जिसे शायद आप ज्यादा नहीं जानते होंगे और आपको पाकिस्तान के बारे में यह जानकर कुछ नयी जानकारी मिलेगी |
दोस्तों वैसे तो पाकिस्तान हमारा पडोसी देश है लेकिन हमारे देश और पाकिस्तान के बीच रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे और इसका कारण अपने आप में ही एक बहुत बड़ा इतिहास है जिसे आप खुद से जान सकते है |
इस टॉपिक में हम सिर्फ पाकिस्तान के बारे में मुख्य मुख्य जानकारी देंगे |
इसे भी पढ़े : यूक्रेन के इतिहास से जुडी कुछ रोचक बातें
History about 10 lines on pakistan in hindi : पाकिस्तान के इतिहास के बारे में 10 लाइन में निबन्ध
- पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, इसी दिन पकिस्तान भारत से अलग हुआ था और इसके अगले दिन 15 अगस्त को भी भारत भी आजाद हुआ था |
- आजादी से पहले भारत, पाकिस्तान एक ही देश हुआ करते थे लेकिन विभाजन के बाद देश पूर्ण रूप से अलग हो गया जिसमे कुछ लोग पाकिस्तान चले गये और कुछ लोग पाकिस्तान से भारत आ गये |
- पाकिस्तान के अधिकारिक नाम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान है और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है और आज के समय पाकिस्तान की जनसंख्या 22 करोड़ के आसपास है जो आज के समय दुनिया का 6th सबसे अधिक आबादी वाला देश है |
- पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर, कराची, पेशावर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी हैं लेकिन कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है |
- वैसे तो पाकिस्तान की ऑफिसियल भाषा उर्दू है लेकिन यहाँ पर बहुत सारे लोग पंजाबी भी बोलते हैं |
- पाकिस्तान की मुद्रा की बात करे तो यह भारत की मुद्रा से काफी कमजोर है भारत का एक रुपया पाकिस्तान के पौने 2 रूपये के बराबर है |
- पाकिस्तान एक ऐसा इस्लामिक देश है जिसके पास परमाणु हथियार भी है और इसके साथ ही पाकिस्तान दुनिया का 11वां सबसे ताकतवर देश है |
- पाकिस्तान का राष्ट्रीय फल आम है और यहाँ का नेशनल ड्रिंक गन्ने का जूस है इसके साथ ही पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा एम्बुलेंस चैन का रिकॉर्ड है जिसे एक NGO चलाती है |
- दुनिया की सबसे बड़ी नमक की खान भी पाकिस्तान के पास है इसके अलावा पाकिस्तान दुनिया का 20वाँ सबसे ज्यादा इन्टरनेट चलाने वाला देश है |
- पाकिस्तान की मलाल युसुफजई दुनिया की सबसे कम उम्र में नोबेल प्राइस जितने वाली महिला है इसके अलावा आजादी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने अभी तक तीन युद्ध जीते हैं |

वैसे पाकिस्तान की बात करे तो भले ही पाकिस्तान का हमारे साथ रिश्ता अच्छा ना रहा हो लेकिन आजादी से पहले तो एक ही थे इसीलिए हमे नफरत को छोडकर भाई चारे की तरह रहना है सरकारे आएँगी और जाएंगी लेकिन हम लोगो ने हमेशा साथ रहना है |
हमारे आपसी मतभेदों को सुधारना है का की उसे और ज्यादा बढ़ाना है और इस बात पर अमल करना है की गलती कहा से हो रही है कमी कहाँ आ रही है ऐसे नहीं की हम एक दुसरे पर आरोप ल्ग्ताते रहे और अपनी गलती छुपाने की कोशिश करते रहे |
“मेरा यही मानना है की आजादी के बाद से हम एक दुसरे को दुश्मनी की तरह देखते है और इस बीच कई युद्ध हुए और काफी तनाव जैसा माहौल भी हुआ लेकिन फायदा किसका हुआ ? किसी का भी नहीं, क्योकि ऐसे हालात में दोनों तरफ हमेशा नुकसान हो है और धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाकर कुछ हासिल नहीं कर सकते है क्योकि धर्म तो यही रह जाएगा लेकिन इस नफरत में हम जलकर राख हो जाएँगे |”
हमे एकजुट होकर दुनिया में एक मिसाल पैदा करनी चाहिए और जो भी लोग, संगठन और अराजक तत्व हिंसा, नफरत, दंगे और दहशत फैलाने के लिए उतारू रहते है और जिनका सिर्फ यही मकसद है उन्हें जड़ से खत्म करना चाहिए अगर हम ही लोग ऐसे गलत लोगो का साथ देंगे तो यह मामला कभी नहीं सुधरेगा |
हमे आपस में ही मिलकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है क्योकि यही वो मुद्दा है जो दोनों देशो में दुश्मनी का कारण बना हुआ है क्योकि आतंकवाद से दोनों ही देशो को नुकसान हुआ है चाहे पाकिस्तान हो या फिर भारत |
Also Read : History Of Taliban In hindi
Final Words :
दोस्तों यह 10 lines on pakistan in hindi के टॉपिक में आपको पाकिस्तान के बारे में थोडा बहुत जानने को मिला होगा वैसे किसी भी देश के बारे में जितना भी जानो उतना ही कम होता है क्योकि किसी भी देश का अपना खुद का बहुत बड़ा इतिहास होता है | अगर आपको यह आर्टिकल पढकर अच्छा लगा तो आप कमेंट करके हमे बता सकते हैं |