हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक time management in hindi में हम बात करेंगे की समय का मैनेजमेंट यानि की प्रबंधन क्या है और क्यों जरुरी है मुझे लगता है की इसके बारे में बहुत ही कम लोग बात करते हैं importance of time की बात सभी करते हैं लेकिन इसके मैनेजमेंट की बात कोई नहीं करता है |
हालाँकि दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है समय में महत्व में भी अंत में टाइम मैनेजमेंट कैसे करे? यही बात बताई जाती है फिर भी मेरा मकसद इसके बारे में अपनी राय देने के लिए है|
बड़े बड़े successful people इस बात का खास ध्यान देते हैं की उनकी टाइम मैनेजमेंट की प्रक्रिया में कोई बदलाव ना हो जिससे उनका पूरा रूटीन खराब नहीं होना चाहिए |
10 Lines about time management in hindi : समय प्रबन्धन के बारे में 10 लाइनों में
- समय प्रबन्धन का मतलब ही होता है अपने समय का सदुपयोग करना वो भी एक समयावधि के अनुसार जिसमे आपके प्लान किये गये सभी टास्क पूरे हो जाते हैं |
- समय प्रबन्धन को हर कोई फॉलो नहीं कर पाता है अगर पहले दिन से ही शुरू करे तो कुछ दिन बाद ही फेल हो जाता है |
- बड़े बड़े सफल लोग जिनके पास समय की काफी कमी होती हैं वे समय प्रबन्धन का काफी अच्छे से इस्तेमाल करते हैं |
- टाइम मैनेजमेंट आपको काफी कुछ सिखा जाता है आप जान लेते हैं की आखिर समय का कितना महत्व है पल पल का एन सेकंड कितना कीमती होता है इसका एहसास सिर्फ मेहनती लोगो को होता है |
- टाइम मैनेजमेंट एक तरह से तपस्या की तरह है जो एक बार भंग हो जाए तो आपकी सालो की मेहनत बेकार हो जाती है |
- टाइम मैनेजमेंट के लिए हमे अपनी लाइफस्टाइल को बदलना काफी जरुरी होता है अगर हमारी लाइफ में काफी अनियमितता है तो हम टाइम मैनेजमेंट को फॉलो नहीं कर सकते हैं |
- टाइम मैनेजमेंट को हमे अपने जीवन चक्र का हिस्सा मानना चाहिए क्योकि अगर हम समय के साथ नहीं चलेंगे तो काफी पीछे रह जाएँगे |
- आगर आपसे समय प्रबन्धन सही से फॉलो नहीं हो रहा है तो हम दूसरो से सीख सकते हैं जो इस काम में माहिर हैं |
- टाइम मैनेजमेंट आपकी पूरी लाइफ को बदल सकता है आप कहाँ समय का सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं उसे भी आपकी प्रोडक्टिविटी में बदल देता है |
- समय मैनेजमेंट के लिए हम किसी मेंटर से सीख सकते हैं की कैसे हम इसमें सुधार करे जिससे हम समय प्रबन्धन को अच्छे से फॉलो कर सके |

टाइम मैनेजमेंट के सबसे बड़े उदाहरण एलोन मस्क, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग जैसे अरबपति हैं जो समय के महत्व को समझते हैं और टाइम मैनेजमेंट क्या होता है हमे इनके लाइफस्टाइल से सीखना है |
जब तक आपके पास कोई काम नहीं होगा या फिर आप लाइफ में व्यस्त नहीं होंगे तब तक आप टाइम मैनेजमेंट की कद्र नहीं कर पाओगे क्योकि बिना उद्देश्य के आपके पास वजह नहीं है की समय प्रबन्धन भी कुछ होता है |
समय का उपयोग जो अच्छे से करता है वो अपने कम को लेकर भी काफी सीरियस रहता है आज के समय की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोगो को समय का पता नहीं चलता है उन्हें पता ही नहीं चलता है की यह समय कब गुजरा |
Time management tips for students in hindi : विद्द्यार्थियो के लिए समय प्रबन्धन के जरुरी टिप्स
- आज के समय के बच्चे इस चीज की कद्र नहीं जानते हैं उन्हें यह समझना होगा की टाइम कितना महत्वपूर्ण है |
- बच्चो को अपने जीवन में पढाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उतना ही ध्यान देना है |
- स्टूडेंट्स को अपने डेली रुटीन के हिसाब से टाइम टेबल बना लेना है की उन्हें कब उठना है, कब तैयार होना है, स्कूल जाना है, स्कूल के बाद आराम करना, खेलना पढाई करना जैसे सभी काम का टाइम टेबल बनाना है|
- जितना हो सके मोबाइल गेम से दूर रहना है और अगर गेम खेलना ही है तो उसे 24 घंटे में ज्यादा से ज्यादा 1 घंटा खेल सकते हैं |
- बच्चो के टाइम मैनेजमेंट में उनके माता-पिता को उनका पूरा सपोर्ट देना है |
Final Word :
दोस्तों समय प्रबन्धन हमारी लाइफ का काफी अहम हिस्सा है जो हमारे रूटीन को सुधारने में काफी कारगर है |
हमे जहाँ भी लगता है की इस काम के लिए समय नहीं था, इस काम में देरी हो गयी है, अब समय नहीं बचा है ये सभी टाइम मैनेजमेंट की कमी होती हैं | अगर आप अपने लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से फॉलो करते हो तो कैसे करते हो इसके बारे में हमे कमेंट करके बता सकते हैं |