Yogi Adityanath Biography In Hindi | योगी आदित्यनाथ की जीवनी

हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे yogi adityanath की biography के बारे में जिसमे हम उनके लाइफ से जुडी सभी बातो को आपके सामने रखेंगे और जानेंगे की कैसे वे एक साधारण परिवार से निकलकर एक महंत योगी बने और फिर कैसे राजनीति में अपना कदम रखा और आखिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गये |

योगी आदित्यनाथ अभी के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा गोरखपुर मठ के महंत भी हैं और इसके अलावा वे हिन्दू युवा वाहिनी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं |

Yogi Adityanath biography in hindi : personal, family and political information

असली नाम अजय सिंह बिष्ट
वर्तमान नाम योगी आदित्यनाथ
जन्मदिन 7 जून 1972
जन्मस्थान पंचूर पौड़ी उत्तराखंड
जाति हिन्दू राजपूत
रजनीतिक पार्टी बीजेपी
संस्थापक हिन्दू युवा वाहिनी
प्रोफेशन सन्यासी, योगी, पॉलिटिशियन
पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट
माता का नाम सावित्री देवी
भाई का नाम महेंद्रसिंह विष्ट
बहन का नाम शशि देवी
धार्मिक गुरु महंत अवध्यानाथ महाराज
स्कूल की शिक्षा प्राइमरी स्कूल पंचूर पौड़ी उत्तराखंड
कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

10 lines on Yogi Adityanath in hindi : योगी आदित्यनाथ के बारे में 10 लाइनों में

  1. योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है और वे एक ठाकुर परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अभी के समय वे योगी आदित्यनाथ के नाम से जाने जाते हैं और एक महंत भी हैं
  2. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गाँव में हुआ था उनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है उनके दो भाई और एक बहन भी हैं |
  3. योगी आदित्यनाथ ने अपनी स्कूल की पढाई पंचूर गाँव के एक सरकारी स्कूल से की थी और कॉलेज की पढाई हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी|
  4. योगी आदित्यनाथ ने 21 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था और वे हिन्दू संगठन के साथ जुड़ गये थे जहाँ वे एक सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे और इसके अलावा वे गोरखपुर के महंत अवध्यानाथ के चुनाव अभियान से जुड़े हुए थे |
  5. योगी आदित्यनाथ की छवि हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता के रूप में होती है वे गोरखमठ के मुख्य पुजारी भी हैं और वे गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी के प्रभाव में आकर उनके शिष्य बन गये |
  6. जिसके बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम मिला और महंत अवध्यानाथ के उतराधिकारी के रूप में चुने गये जिसके बाद वे कई चुवान अभियानों में सक्रिय भी रहे|
  7. वे गोरखपुर से पांच बार सांसद भी रह चुके है और कई ऐसे कार्य किये जिसमे वे विवादों में भी रहे और कई सारे मुकदमे भी दर्ज किये गये |
  8. 19 मार्च 2017 को वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गये और अपने इस कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे फैसले भी किये और कई सारे क़ानून भी बनाये जिसके चलते वे विरोधियो के विरोध का भी सामना झेलना पड़ा |
  9. योगी आदित्यनाथ अपने कट्टर हिन्दू वादी के वजह से हमेशा से सुर्खियो में बने रहे और अपने विवादास्पद बयानों की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं |
  10. अपने इस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कई ऐसे कार्य भी किये है जिसके लिए उन्हें बड़े बड़े फैसले लेने पड़े और कई बार उन्हें समर्थन भी मिला तो कई बार विरोध भी झेलना पड़ा |
Yogi Adityanath Biography In Hindi

Yogi Adityanath political career in hindi : योगी आदित्यनाथ का रानजीतिक करियर

  • योगी आदित्यनाथ 21 साल की उम्र में ही गोरख मठ के महंत अवध्यानाथ के शरण में चले गये थे और बाद में उनके उतराधिकारी बन गये जिसके बाद से वे योगी आदित्यनाथ के नाम से जाने गये |
  • वे 26 वर्ष की आयु में 1994 में ही 12वी लोकसभा के सबसे युवा सांसद के रूप में चुने गये और 1998 में खाद्य आपूर्ति व नागरिक आपूर्ति की उप समिति में कार्यरत रहे और गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे |
  • 1999 में फिर से दोबारा लोकसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र से सांसद चुने गये और 2002 में उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी संगठन का गठन किया |
  • 2004 में 14वी लोकसभा में तीसरी बार गोरखपुर क्षेत्र से सांसद चुने गये और साथ ही सरकारी आश्वासन समिति और विदेशी मामलो की समिति के सदस्य भी रहे |
  • 2009 में 15वी लोकसभा से चौथी बार गोरखपुर क्षेत्र से सांसद चुने गये और उन्होंने परिवार, पर्यटन और संस्कृति में कार्य किया |
  • 2014 में 16वी लोकसभा में क्षेत्र गोरखपुर से पांचवी बार सांसद चुने गये और 2017 में वे उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री बने |

Yogi Adityanath’s controversy in life in hindi : योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़े कई विवाद

  • योगी आदित्यनाथ कई लोगो के धार्मिक परिवर्तन कराने के लिए विवादों में रह चुके हैं 2005 में वे एक शुद्धि अभियान से जुड़े जहाँ उन्होंने कई ईसाइयो को हिन्दू धर्म में परिवर्तित किया और एक शहर में उन्होंने 1800 ईसाइयो का धर्मांतरण किया |
  • 2007 में गोरखपुर में मोहर्रम में हुए दंगे में जहाँ एक युवक घायल हो गया था उस दंगो में योगी जी को उतेजक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था |
  • 2015 में वे तब विवादों में आये जब उन्होंने कहाँ की जो लोग योग के कारण सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए |
  • आसहिष्णुता के सम्बन्ध में योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख़ खान पर के विवादित टिप्पणी की थी जिसमे उन्होंने शाहरुख़ खान की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की थी और कहाँ की उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए |
  • योगी आदित्यनाथ हमेशा से ही विवादों में रहे हैं चाहे उन्हें भड़काऊ भाषण हो या फिर दंगे भड़काने हो या फिर कोई क़ानून लागू करना हो |
  • वे लव जिहाद और एंटी रोमियो जैसे विवाद में हमेशा से सख्त रहे रहे हैं और हमेशा इसका विरोध करते रहे हैं |

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही लिए गये कई बड़े फैसले :

  1. योगी जी ने अपने कार्यकाल में कई कसाईखाने को बंद करवा दिया और गाय की तस्करी पर रोक लगवाया |
  2. लकडियो को छेड़ने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम बनाई |
  3. सरकारी कर्मचारी को कार्यालय में पान या तम्बाकू खाने की इजाजत नहीं होगी |
  4. सभी मंत्रियो के चल-अचल सम्पतियो का व्यौरा 15 दिन में मंगवाया|
  5. अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियो को सख्त आदेश दिया की बिना सोचे-समझे कोई भी बयान ना दे|
  6. अयोध्या में एक विशाल रामायण म्यूजियम के निर्माण करने की बात |
  7. कई बड़े बड़े अपराधी, गैंगस्टर का एनकाउंटर या फिर झेल भेजना और दंगो पर रोक लगवाना |

Final Word :

दोस्तों योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुडी कुछ मुख्य बाते जो हमने इस टॉपिक में बता दी है लेकिन उनके जीवन के मै ऐसी बातें हैं जिन्हें आप जान सकते हैं |

योगी आदित्यनाथ की जीवन कहानी काफी रोमांचक है क्योकि जिस तरह से एक साधरण परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंसान किस तरह से एक महंत, सन्यासी बना और आज जाकर इतने बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बना, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है |

आपके योगी आदित्यनाथ के जीवन के बारे में क्या राय है हमे कमेंट करके बता सकते हैं |

FAQs…

योगी आदित्यनाथ का असली नाम क्या है?

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है|

योगी आदित्यनाथ कितने भाई बहन हैं?

योगी आदित्यनाथ कुल 4 चार भाई बहन हैं|

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा कितने तक ली है?

योगी आदित्यनाथ ने गणित से ग्रेजुएशन में डिग्री ली है|

योगी आदित्यनाथ ने शादी क्यों नहीं की?

योगी जी ने एक सन्यासी का जीवन धारण कर लिया है और उनके लिए माता, पिता, भाई, बहन, पत्नी से कोई लेना देना नहीं होता है वे समाज और अपने धर्म की रक्षा और सेवा के लिए जीते हैं इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की है|

मेरा नाम vikram mehra है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने अपनी कॉलेज की पढाई B.sc से की है और मै अपने इस ब्लॉग में लोगों को एक्सक्लूसिव जानकारी देता हु और ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

Leave a Comment