5 ऐसी चीजे जो कभी नहीं करनी चाहिए | 5 Things You Should Not Do In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करने वाले है की हम अपनी लाइफ में कई ऐसी चीजे करते हैं जो हमारी पर्सनालिटी के लिए ठीक नहीं होता है वैसे तो ऐसी तमाम चीजे हैं लेकिन मै सिर्फ 5 चीजो के बारे में ही discuss करने वाला हु |

ऐसी 5 चीजे जो मै भी फॉलो करता हूँ शायद इनमे से कुछ चीजे आप पहले से ही फॉलो करते होंगे लेकिन मेरी बताई हुई बातो को आप अपने लाइफ में add-on करते हो तो आपके लिए ये better रहेगा |

5 Things You Should Not Do In Hindi | Top 5 Common Mistakes Always Avoid

इसे भी पढ़े : अपने मस्तिष्क को पावरफुल कैसे बनाए

1.दुसरे की बुराईयों में मजे लेना

ये हम बचपन से देखते और सुनते आ रहे हैं की कभी भी दुसरे के सामने तीसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए और ना ही सुननी चाहिए इसके अलावा यदि कर भी रहा है तो उसमे रूचि नहीं लेना चाहिए |

अगर आप ऐसा कर रहे हो तो कही ना कही आप अपने अंदर नकारात्मकता ला रहे हो इसीलिए आपके लिए यही बेहतर होगा की आपको ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए अगर ऐसे लोगो के साथ रहना आपकी मजबूरी है तो जब भी वे ऐसी बातें आपके साथ discuss करे तो आप उस समय अंधे और बहरे बनकर खड़े हो जाओ वो धीरे-धीरे शांत हो जाएगा |

उदाहरण के लिए यदि कोई दुसरे का मजाक उड़ाता है और आपको उसपे हंसी नहीं आती है तो शायद वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा | आपको ये बात समझनी होगी की जो लोग अक्सर दूसरो का मजाक उड़ाते हैं वो औरो के सामने आपका भी मजाक उड़ाते होंगे | इसीलिए ऐसे लोगो की निंदा करना जरुरी है |

2.अपने अंदर की चीजो को दूसरो के बहरी दिखावे से तुलना करना

इसे आप हमारी कमजोरी बोलिए या नादानी | लेकिन ये बात बिलकुल सच है की हमारे सबसे बड़े दुखो का कारण हमारा खुद का दुःख नहीं बल्कि दुसरे की ख़ुशी होती है आपको इससे ऊपर उठने की जरूरत है |

एक बात हमेशा याद रखना किसी की भी असलियत सिर्फ उसी इन्सान को पता होती है हम तो सिर्फ बाहरी रूप को देखते हैं और उसे अपने अंदर के असली रूप से तुलना करते हैं इसीलिए कभी-कभी हमे लगता है की सामने वाला ज्यादा खुश रहता है |

पर असलियत ये है की ऐसी तुलनाओ का कोई अर्थ नहीं है क्योकि आपको खुद को इम्प्रूव करना है और बेकार की तूलना नहीं करनी है |

इसे भी पढ़े : अपने दिमाग का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कैसे करें

3.किसी भी काम के लिए दूसरो पर निर्भर रहना

अक्सर देखा जाता है की लोग अपना जरुरी काम भी इस वजह से छोड़ देते है क्योकि वे दुसरे पर निर्भर रहते हैं आपको किसी particular person पर निर्भर नहीं रहना है | आपका लक्ष्य, एक समय सीमा के अंदर अपने टास्क को पूरा करना होना चाहिए |

यदि फिर भी आपको दुसरे की मदद की सख्त जरूरत है तो आप अपने बेस्ट फ्रेंड की मदद ले सकते हैं अगर उसके पास समय नहीं है या फिर वो मदद नहीं कर पा रहा है तो कोशिश करे की जितना आपसे हो रहा है उसे पूरा करने की कोशिश करो |

ऐसा करके जरुर आपका आत्म विश्वास बढेगा | जो लोग खुद का काम करने में सक्षम होते है वही लोग भविष्य में कई बाधाओं को पार कर लेते हैं इसीलिए इन चीजो को अपनी आदतों में लाने की कोशिश करें | ये जरुरी नहीं है की हर काम पूरा हो और ना ही किसी दुसरे की मदद से ही पूरा होगा |

4.जो बीत गया उस पर अफ़सोस करना

अगर आपके बीते हुए कल में कुछ ऐसी बुरी घटना हुई है जो आपको परेशान करती है तो उसके बारे में सिर्फ एक-दो बार ही अफ़सोस करो, लेकिन तीसरी बार अफ़सोस बिलकुल भी मत करो|

उस घटना से जो सीख ले सकते हैं उसे लीजिये और आगे बढिए | ऐसे में जो दूसरो के सामने रोना रोते हैं आपके चाहने वाले भी धीरे-धीरे दूरी बना लेते हैं |

सभी की अपनी-अपनी दिक्कते होती है कोई भी ऐसे लोगो को पसंद नहीं करता है जो लाइफ को हर समय दुखी बनाए | अगर आप ऐसा करते हो तो ऐसे में आपका ही ज्यादा नुकसान होता है आप बीते हुए कल में ही जीते हैं और ना ही फ्यूचर के लिए खुद को ready रखते हैं |

5.जो आप नहीं चाहते हैं उस पर ध्यान देना

इस सम्पूर्ण जगत में हम जिस पर अपना फोकस करते हैं उसमे बहुत तेजी से वृद्धि होती है इसीलिए आप जो चाहते हैं उस पर अपना ध्यान केन्द्रित करें | उस बारे में बात करें जो आप चाहते हैं उसके बारे में नहीं जो आप नहीं चाहते हैं |

उदाहरण के लिए यदि आप अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं तो महंगाई और बढ़ते खर्चो के बारे में मत सोचो बल्कि इनकम बढाने के आइडियाज के बारे में सोचो | वो सोचो जो चाहते हो, वो मत सोचो जो नहीं चाहते हो |

मेरा नाम vikram mehra है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने अपनी कॉलेज की पढाई B.sc से की है और मै अपने इस ब्लॉग में लोगों को एक्सक्लूसिव जानकारी देता हु और ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

Leave a Comment