About 10 Lines On Swami Vivekananda In Hindi | स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइनों की निबन्ध

दोस्तों आज के इस टॉपिक swami vivekananda in hindi में हम स्वामी विवेकानंद की जीवन के बारे में महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डालेंगे और जानेंगे की कैसे स्वामी विवेकानंद एक साधारण इंसान से एक महान इंसान के रूप में बने |

स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमे काफी कुछ सिखने को मिलता है और समाज उनसे प्रेरणा लेता है और उनके आदेशो पर चलता है दुनिया स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और उनके द्वारा सिखाई गयी शिक्षा का सभी पालन करते हैं |

10 Lines On Swami Vivekananda In Hindi : स्वामी विवेकानंद की जीवनी 10 लाइन में

  1. स्वामी विवेकानंद एक महान ज्ञानी, सच्चे देशभक्त और कुशल वक्ता थे उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ| उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और उनकी माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था|
  2. 5 साल की उम्र में विवेकानंद को मेट्रोपोलिटन इंस्टीट्यूट में प्रवेश दिलाया गया था और सन 1879 में उन्हें जनरल असेम्बली कॉलेज में उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रवेश दिलाया और यहाँ पर उन्होंने इतिहास, साहित्य जैसे बहुत से विषयों का अध्ययन किया |
  3. स्वामी विवेकानंद ने अपनी कॉलेज की पढाई प्रथम श्रेणी से पास किया उनकी प्रारम्भिक शिक्षा घर से ही हुई उसके बाद वे आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए अलग अलग जगहों पर गये |
  4. उन्हें खेल कूद जैसे कुश्ती, बॉक्सिंग, तैराकी और दौड़ आदि में काफी रूचि थी और वे अपने कॉलेज के दौरान खेलो में भाग लिया करते थे लोगउनके आकर्षक व्यक्तित्व को देखकर उनकी तरह आकर्षित हो जाया करते थे |
  5. विवेकानंद के मन में बचपन से ही भगवान् को जानने और पाने की लालसा थी उन्होंने अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में वेदो के सिद्धांतो का प्रसार किया |
  6. स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी उन्होंने पैदल ही पूरे भारत की यात्रा की थी |
  7. राम कृष्ण परमहंस उनके गुरु थे और उनके ही नाम पर उन्होंने रामकृष्ण मिशन की शुरुआत की, उन्होंने अपने भाषाओ के द्वारा पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया|
  8. 11 सितम्बर 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में विवेकानंद ने भाषण की शुरुआत मेरे अमेरिका के भाई बहनों करने पर संसद के लोग तालियाँ बजाने लगे
  9. 25 साल की उम्र में ही स्वामी विवेकानंद अपने परिवार को त्यागकर एक साधू बन गये थे और 4 जुलाई 1902 को उन्होंने ध्यानावस्ता में ही समाधि ले ली |
  10. स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन प्रतिवर्ष राष्ट्रिय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है उनके आदर्श विचार आज भी दुनिया को प्रेरित करते हैं |

Swami Vivekananda Real Life Story In Hindi : स्वामी विवेकानंद के जीवन की सच्ची घटना

एक बार एक विदेशी महिला स्वामी जी के विचारों से प्रभावित होकर उनके पास आई और उनसे बोली की मै आपसे शादी करना चाहती हु ताकि आप जैसा ही मुझे एक गौरवशाली पुत्र प्राप्त हो इस पर स्वामी जी बोले क्या आप जानते हैं की मै एक सन्यासी हु मै कैसे शादी कर सकता हु अगर आप चाहो तो मुहे अपना पुत्र बना ले और इस प्रकार मुझे आप से विवाह भी नहीं करना पड़ेगा और आपको मेरे जैसा पुत्र भी प्राप्त हो जाएगा |

ऐसे महान पुरुष थे स्वामी विवेकानंद जिन्हें पता था की मुझे हर परिस्थिति में नारी का सम्मान करना है विवेकानंद ने अपना सम्पूर्ण जीवन अपने देश, धर्म और मानव जाति के उत्थान में समर्पित कर दिया और वे हमेशा से मेहनत को सफलता की कुंजी मानते थे |

Also Read : Elon Musk vs Jeff Bezos vs Richard Branson In Hindi

Final Words :

स्वामी विवेकानंद ने स्त्रियों की दशा सुधारने पर बल दिया और उनका कहना था की नारियो की उन्नति के बिना किसी भी देश का उत्थान संभव नहीं है उन्होंने बाल विवाह का काफी विरोध किया |

स्वामी जी ने हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की श्रेष्टता पर बल दिया की वेदांत की आध्यात्मिकता के बल पर भारत सम्पूर्ण विश्व को जीत सकता है |

दोस्तों स्वामी विवेकानंदा के विषय पर आधारित यह टॉपिक काफी प्रेरणादायक रहा है और अगर आपको पढकर अच्छा लगा तो आप कमेंट करके बता सकते हैं |

मेरा नाम vikram mehra है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने अपनी कॉलेज की पढाई B.sc से की है और मै अपने इस ब्लॉग में लोगों को एक्सक्लूसिव जानकारी देता हु और ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

Leave a Comment