दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे (Taliban In Hindi) तालिबान के इतिहास के बारे में जिसके बारे में आज पूरे दुनिया में चर्चा हो रही है और लोग जानना चाह रहे हैं की कौन हैं ये तालिबानी जो आज इस तरह से खुद को मजबूत कर रही है और दुनिया के दिलो में अपना खौफ बना चुकी है
तालिबान के इतिहास के बारे में हम संक्षिप्त में जानेंगे और समझेंगे की कैसे इनकी शुरुआत हुई और आज के समय तालिबान का क्या एजेंडा है |
History of Taliban In hindi : तालिबान का इतिहास संक्षिप्त रूप से
Taliban In hindi का यह टॉपिक आज के समय काफी ज्यादा सुर्खियों में है क्योकि हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है की ये नाम कैसे कुछ ही समय में इतना ज्यादा बढ़ गया है जो की बहुत चिंताजनक है |
Taliban Meaning In Hindi : तालिबान का मतलब क्या है?
(1). पश्तो जुबान में छात्रो को तालिबान कहा जाता है 90 के दशक के शुरुआत में जब सोवियत संघ अफगानिस्तान से अपने सैनिको को वापस बुला रहा था उसी दौर में तालिबान की शुरुआत हुई
(2). तालिबान ने पाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान पर कब्जा किया और फिर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को उनकी सत्ता से हटा दिया, साल 1998 आते आते करीब 90 प्रतिशत अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण हो गया |
(3). तालिबान ने जब धीरे धीरे अफगानिस्तान पर शासन चलाया तो फिर उन्होंने अपने तरीको से लोगो को सजा देने के तरीके भी निकले जिसमे लोगो को सबके सामने गोली मरना जैसे घिनौने कार्य थे उन्होंने पुरुषो के लिए दाड़ी और महिलाओ के लिए बुरखा अनिवार्य कर दिया था और तालिबान ने टीवी, म्यूजिक और फिल्मो पर पाबंदी लगा दी और दस साल से अधिक उम्र की लडकियों पर स्कूल जाने पर रोक लगा दी
(4). तालिबान पर मानव अधिकारों के उल्लंघन और कई तरह के दुर्व्यवहार के आरोप लगने लगे, इसका एक बड़ा उदाहरण 2001 में देखने को तब मिला जब तालिबान ने मध्य अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ दिया था |
(5). तालिबान को बनाने और उसे मजबूत करने मे पाकिस्तान हमेशा इनकार करता रहा है इस बात से कोई संद्देह नहीं था की शुरुआत में तालिबान के आन्दोलन से जुड़े वाले लोग पाकिस्तान के मदरसों से ही निकले थे |
(6). अफगानिस्तान पर जब तालिबान का नियन्त्रण था तब पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशो में से एक था जिसने तालिबान को मान्यता दी थी पाकिस्तान के आलावा सऊदी अरब और संयुक्त राष्ट्र अमीरात ने भी तालिबान को मान्यता दी थी तालिबान ने पाकिस्तान के कई हिस्सों पर भी हमले किये और जिसके चलते उन्होंने एक बार मलाल यूसुफ जई पर भी हमला कर दिया जिसने एक अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर मामला पकड़ लिया |
(7). 11 सितम्बर 2001 को न्यू यॉर्क वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर में हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया का ध्यान तालिबान पर गया हमले के आरोपी ओसामा बिन लादेन को शरण देने का आरोप तालिबान पर लगा जिसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया और दिसम्बर के पहले सप्ताह में तालिबान का शासन खत्म हो गया |

(8). अफगानिस्तान में विदेशी ताकत होने के बावजूद तालिबान ने खुद को धीरे धीरे संगठित किया और मजबूत बनाया अब धीरे धीरे उसी तरह के दहशत का माहौल फिर से धीरे धीरे दिखने लगा है |
(9). अमेरिका के राष्ट्रपति ने अप्रैल 2021 को कहा की सितम्बर तक अमरीकी सेना अफगानिस्तान से वापस आ जाएगी लेकिन अभी हाल के समय में जिस तरह से तालिबान ने अफगानिस्तान पर इतनी तेजी से कब्जा किया है वो चौकाने वाला है, माना जाता है तालिबान के लड़ाको की संख्या लगभग 70-80 हजार है जिसने अफगानिस्तान के 2-3 लाख सेनाओ को धवस्त कर दिया है |
(10). तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करके पूरे देश में अपना अधिपत्य जमा लिया है और जल्द ही अपनी सरकार बनाने जा रहे है यह अभी तक की अफगानिस्तान के लिए बेहद बुरा दुआर रहा है जब ऐसी परिस्थति में उनके राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोडकर भाग गये है |
Current Situation Of Taliban In Hindi : तालिबान की मौजूदा स्थिति
आज के समय तालिबान इतना मजबूत आतंकी संगठन बन चूका है की जिसे रोक पाना फिलहाल मुश्किल है (Taliban in hindi) तालिबान ने जिस तेजी से अफगानिस्तान पर कब्जा किया है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं तालिबान कितना ताकतवर संगठन बन चूका है |
2016 में तालिबान को दुनिया का सबसे ताकतवर आतंकी संगठन में चौथे स्थान पर रखा गया था उसके बाद से अभी तक तालिबान से किस तरह से अपनी दहशतगर्दी बढाई है उसे हम सोच भी नहीं सकते हैं |
Final Word :
तालिबान (Taliban In Hindi) के बारे में शायद दुनिया में कोई भी ज्यादा नहीं जनता होगा क्योकि वे लोग अपने बारे में खुलकर नहीं बोलते है हमे उतनी ही बाते पता चलती है जितनी मीडिया से और खुद उनके द्वारा पता बताई गयी हो |
तालिबान का इतिहास काफी खौफनाक है जिसके बारे में शायद लोग ज्यादा नहीं जानते है लेकिन जिस तरह से दुनिया में आतंक बढ़ रहा है उससे आप सोच सकते है की इनके रोकने के लिए पूरी दुनिया को मिलकर एक साथ काम करना पड़ेगा |
FAQs..
तालिबान की राजधानी क्या है?
तालिबान की कोई राजधानी नहीं है ये कोई देश नहीं है और ना ही इसकी कोई सरकार है ये रक आंतकी संगठन है जो दुनिया में अपना दहशतगर्दी फैलाते हैं |
लेकिन हाल ही में हुए अफगानिस्तान में कब्जे से तालिबान जल्द ही अपनी सरकार बनाने की घोषणा कर चुके हैं |
तालिबान का राष्ट्रपति कौन है ?
तालिबान कोई देश नहीं है जिसका कोई राष्ट्रपति होगा यह एक आतंकी संगठन है जिसने हल ही में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और जल्द ही अपना अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने वाले हैं |
तालिबान कौन सा देश है ?
तालिबान कोई देश नहीं है यह एक आतंकी संगठन है जिसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है |