यूक्रेन से जुडी कुछ रोचक बातें | Top Interesting Facts About Ukraine History

हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम यूक्रेन से जुडी कुछ ऐसे ख़ास बाते जिन्हें आपको जरुर जानना चाहिए क्योकि आज के समय जो हालात यूक्रेन में चल रही है उसे लेकर हर कोई यूक्रेन के बारे में और अच्छे से जानना चाहता है जिसके लिए हम आपको यूक्रेन से जुडी कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स से जुडी जानकारी देंगे |

Top Interesting Facts About Ukraine History In Hindi | यूक्रेन के इतिहास से जुडी कुछ ख़ास बातें

  • दोस्तों यूक्रेन 1992 के दौरान सोवियत संघ का हिस्सा बन चुका था जिसके बाद 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद ही यूक्रेन स्वतंत्र हो गया था यूक्रेन 24 अगस्त 1991 को आजाद हो गया था |
  • यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसकी कुल आबादी 42 मिलियन के लगभग है और यूक्रेन की राजधानी का नाम कीव है |
  • कीव शहर यूक्रेन की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है और ये शहर यूक्रेन का आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनितिक तौर पर मुख्य शहर है |
  • यूक्रेन की आबादी का 77% हिस्सा मूल रूप से यूक्रेन वासियों का है और बाकी का हिस्सा रूस के नागरिको का है |
  • यूक्रेन में दुनिया का सबसे गहराई वाला मेट्रो स्टेशन भी है जिसे यूक्रेन का Arsenakna metro station भी कहा जाता है |
  • पिछले 10 सालो तक यूक्रेन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अनाज निर्यातक देश बन चुका था और इसे breadbasket के नाम से भी जाना जाता था |
  • यूक्रेन में 70% जमीन कृषि योग्य उपजाऊ मानी जाती है जहाँ खेती प्रचुर मात्रा में होती है |
  • यूक्रेन की राजधानी कीव को हीरो सिटी के नाम का दर्जा दिया गया है और यह दर्जा उन्हें सोवियत संघ ने नाजियो का विरोध करने के सम्मान में दिया गया| नाजी सेना ने कीव शहर को चारो ओर से घेर लिया था जिसके लिए वहां की जनता को अपनी जान गवानी पड़ी उसके बाद से उस वॉर को कीव वॉर के नाम से जानने लगे |
  • यूक्रेन ने 1986 में दुनिया की सबसे विनाशकारी परमाणु उर्जा संयंत्र की आपदा झेली थी यह आपदा वहां के Chernobyl संयंत्र में हुई |
  • यूक्रेन के लोग मेहमानों का आदर सत्कार काफी अच्छे से करने के लिए मशहूर है |
  • यूक्रेन की साक्षरता दर 99% है जो पूरी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी साक्षरता है |
  • यूक्रेन के लोगो की जीवन जीने के औसतन दर 70 वर्ष की है और इसका सबसे मुख्य कारण उनका अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करना है |
  • यूक्रेन के लोगो को जंक फ़ूड खाने का काफी शौक है उनके राजधानी कीव शहर में Macdonald दुनिया का सबसे व्यस्त रेस्टोरेंट है |
  • WHO के अनुसार यूक्रेन विश्व का छठवाँ सबसे ज्यादा शराब खपत करने वाला देश है |
  • यूक्रेन के लोग अपनी शादी की रिंग को अपने बाएं हाथ की बजाय दायें हाथ में पहनती हैं|
  • विश्व में गैस लैंप का आविष्कार यूक्रेन में ही हुआ था |
  • आज के इस समय रूस ने यूक्रेन पर हमला कर लिया है इसका मुख्य कारण है की रूस नहीं चाहता है की यूक्रेन NATO की सदस्यता ना ले, लेकिन यूक्रेन NATO की सदस्यता लेना चाहता था |
  • आज के समय यूक्रेन के लोग अपना देश छोड़कर दुसरे देशो में शरण ले रहे हैं |
  • रूस ने यूक्रेन में पूर्वी इलाको के दो शहरो को यूक्रेन से अलग कर दो नए देश बना दिए हैं|
  • अपने देश को आजाद कराने के लिए यूक्रेन की जनता अपने आर्मी के साथ मिलकर युद्ध लड़ रही है जिसके लिए वहां के राष्ट्रपति भी जंग के मैदान में उतर गये हैं |
  • यूक्रेन की मदद के लिए आज NATO के मेम्बर देश यूक्रेन की हर संभव मदद कर रहे हैं

Final Word :

दोस्तों वैसे तो यूक्रेन के बारे में जानने के लिए ये पर्याप्त जानकारी नहीं है यूक्रेन का अपना खुद का काफी बड़ा इतिहास रहा है जिसे में इतने कम शब्दों में जान नहीं सकते हैं |

मैंने आपको सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ही दी हैं जिसे जानकर आपको थोडा बहुत यूक्रेन के बारे में पता चला होगा |

FAQs..

यूक्रेन के राष्ट्रपति का क्या नाम है?

यूक्रेन के राष्ट्रपति का नाम वलोडिमिर जेलेंस्की है |

यूक्रेन की राजधानी क्या है?

यूक्रेन की राजधानी कीव शहर है|

यूक्रेन की कुल जनसँख्या कितनी है?

यूक्रेन की कुल जनसँख्या 4.41 crores हैं|

मेरा नाम vikram mehra है मै उत्तराखंड का रहने वाला हु मैंने अपनी कॉलेज की पढाई B.sc से की है और मै अपने इस ब्लॉग में लोगों को एक्सक्लूसिव जानकारी देता हु और ऐसा करना मुझे बहुत अच्छा लगता है

Leave a Comment