दोस्तों आज के इस टॉपिक Kartik aryaan की biography में हम ऐसे फ़िल्मी स्टार के बारे में बात करेंगे जिन्हें बॉलीवुड का चौकलेट बॉय कहा जाने लगा है और ये स्टार अपने एक्टिंग, स्टाइल से लोगो के दिल में जगह बना चूका है |
कार्तिक आर्यन के बारे में हम जानेंगे की कैसे इन्होने बॉलीवुड में कदम रखा और कैसे काफी स्ट्रगल के बाद आज इस मुकाम पर पहुचे हैं कार्तिक आर्यन की पूरी लाइफ स्टोरी के बारे में आपको जानने को मिलेगा |
Kartik aryaan biography in hindi : विकिपीडिया, फॅमिली एंड पर्सनल इनफार्मेशन, करियर एंड सक्सेस स्टोरी, इनकम, नेट वर्थ इत्यादि
इसमें कार्तिक आर्यन की जीवनी को दर्शाने की कोशिश करेंगे जिससे आप उनके बारे में सही से जान सके और उनसे प्रेरणा ले सके |
Kartik aaryan personal information, biodata: पर्सनल इनफार्मेशन, बायोडाटा
असली नाम | कार्तिक तिवारी |
उपनाम | कोकी, गुडू |
जन्मतिथि | 22 नवम्बर 1990 |
उम्र | 31 साल |
जन्म स्थान | ग्वालियर मध्य प्रदेश |
माता का नाम | माला तिवारी |
पिता का नाम | मनीष तिवारी |
बहन का नाम | कृतिका तिवारी |
स्कूल | सेंट पॉल स्कूल ग्वालियर |
कॉलेज | DY पाटिल कॉलेज नवी मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | बी टेक इन बायोटेक्नोलॉजी |
प्रोफेशन | एक्टर, मॉडल |
हाइट | 6 फीट |
वजन | 69 किलोग्राम |
राशि | कर्क |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
बालो का रंग | काला |
पसंदीदा एक्टर | अमिताभ बच्चन |
पसंदीदा एक्ट्रेस | दीपिका पादुकोण |
पसंदीदा जगह | लन्दन, कनाडा |
पसंदीदा रंग | नीला, काला, सफ़ेद |
डेब्यू फिल्म | प्यार का पंचनामा (2015) |
Kartik aaryan family information : कार्तिक आर्यन के फॅमिली के बारे में
कार्तिक आर्यन के मम्मी पापा दोनों ही डॉक्टर हैं उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना देना नही है उनका जन्म, स्कूल की पढाई ग्वालियर में ही हुई इनकी एक छोटी बहन भी है |
कार्तिक आर्यन के मम्मी पापा को इस बात का अंदाजा नही था की मेरा बेटा एक एक्टर बनेगा और हमारा नाम रोशन करेगा कार्तिक आर्यन अभी फिलहाल मुंबई में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं |
Kartik aryaan career and success story : करियर और सफलता की कहानी
कार्तिक आर्यन ने जब अपने स्कूल की पढाई पूरी की तो उनका सपना सिर्फ एक्टर बनने का ही था इसके लिए उन्होंने मुंबई के एक निजी कॉलेज में दाखिला ले लिया और अपनी पढाई के साथ साथ मॉडलिंग भी करने लगे |
कार्तिक आर्यन मॉडलिंग के साथ साथ ऑडिशन भी दिया करते थे और उन्होंने एक्टिंग क्लास के लिए acting school of mumbai भी ज्वाइन किया
2011 में इनकी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा रिलीज़ हुई ये उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी जिसमे इनका 5 मिनट का मोनोलॉग भी था जिसे काफी तारीफे मिली और ये फिल्म उनकी हिट रही |
फिर 2013 में इनकी फिल्म आकाश वाणी आई जिसमे इनके साथ नुशरत भरुचा भी थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही |
फिर 2014 में इनकी एक और फिल्म कांची आई जो भी फ्लॉप साबित रही और ये लगातार इनकी दो फ्लॉप फिल्मे हो गयी थी जिससे इनके करियर पर असर हो रहा था |
लेकिन 2015 में इन्होने प्यार का पंचनामा-2 में फिर से कमाल कर दिया इसमें इनका 7 मिनट का मोनोलॉग था और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई |
फिर इन्हें लगातार कई फिल्मो के ऑफर आने लगे और इन्होने लगातार कई फिल्मो में काम किये |
2017 में इन्होने गेस्ट इन लन्दन में भी काम किया जिसमे इनके साथ कृति खरबंदा भी थी.
2018 में इनकी एक और सुपरहिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया |
2019 में इन्होने लुका छुप्पी में काम किया जिसमे इनके साथ कृति सेनन थी और ये मूवी हिट साबित हुई |
2019 में फिर से इन्होने पति पत्नी और वोह में काम किया जिसमे इनके साथ दो को-स्टार थी.
2020 में इन्होने सारा अली खान के साथ लव आज कल की जो फ्लॉप साबित हुई और लोगो ने इस फिल्म को बिलकुल भी पसंद नही किया |
Kartik aaryan upcoming films : आने वाली फिल्मे
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मो में भूल भुलैया-2 है जिसमे इनके साथ कियारा आडवानी भी नजर आएँगी और ये फिल्म 2021 के अंत तक आ जाएगी
इनकी एक और आने वाली फिल्म दोस्ताना-2 थी जिसमे इनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली थी लेकिन किसी वजह से ये इस फिल्म से बाहर हो गये हैं|
कार्तिक आर्यन की एक नई मूवी धमाका जो की Netflix पर रिलीज़ हो गयी है जिसमे उनके साथ मृणाल ठाकुर भी हैं जो की एक कोरियाई मूवी the terror live की रीमेक थी और ये मूवी OTT प्लेटफार्म पर अभी तक सबसे महंगी बिकने वाली मूवी है जिसने अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और वरुण धवन की कुली नंबर वन को भी पीछे छोड़ दिया है |
कार्तिक आर्यन एक और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जिसमे वे कियारा अडवानी के साथ काम करने वाले हैं उस फिल्म का नाम Satyanarayan ki Katha है जो 2022 तक आ जाएगी |
Kartik aaryan all movies list: कार्तिक आर्यन की अभी तक की फिल्मे
Films | Year |
प्यार का पंचनामा | 2011 |
आकाश वाणी | 2013 |
कांची | 2014 |
प्यार का पंचनामा-2 | 2015 |
गेस्ट इन लन्दन | 2017 |
सोनू के टीटू की स्वीटी | 2018 |
लुका छुप्पी | 2019 |
पति पत्नी और वोह | 2019 |
लव आज कल | 2020 |
कार्तिक आर्यन को अभी तक मिले awards :
कार्तिक आर्यन को best actor in a comic role के लिए zee cine awards मिला है और ये अवार्ड उन्हें उनकी दो फिल्मे पति पत्नी और वोह और सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए मिला है.
कार्तिक को एक और अवार्ड best actor in a comic role के लिए stardust award फिर से मिला है और ये अवार्ड इनकी फिल्म प्यार का पंचनामा-2 के लिए मिला है |
कार्तिक आर्यन की age और date of birth :
कार्तिक आर्यन का जन्म दिन 22 नवम्बर 1990 हो हुआ और 2021 के हिसाब से इनकी उम्र 31 साल है |
कार्तिक आर्यन love, affair और relationship की खबरे:
कार्तिक आर्यन वैसे तो अभी सिंगल है और किसी के साथ रिलेशनशिप में नही है लेकिन उनके अफेयर की कई बार खबरे आई हैं चाहे फातिमा सना शैख़, सारा अली खान हो या अनन्या पाण्डेय, लेकिन आज तक उन्होंने इस बात पर कभी खुलासा नही किया |
kartik aaryan controversy 2021: कार्तिक आर्यन के जीवन में हुए विवाद
कार्तिक आर्यन को हाल ही में करण जोहर के प्रोडक्शन तले बनने जा रही फिल्म दोस्ताना 2 से निकाल दिया गया है इसका कारण ये बताया गया की कार्तिक आर्यन को फिल्म के क्रिएटिव डिफरेंस के चलते दिक्कत थी इसी कारण उन्हें इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया |
कारण जोहर के साथ हुए विवाद के चलते धर्मा प्रोडक्शन भविष्य में अब उनके साथ कोई प्रोजेक्ट नही करेगा|
कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 की 20 दिन की शूटिंग भी कर ली थी इसके चलते करण जोहर के प्रोडक्शन हाउस को काफी नुक्सान हुआ है |
उनके इस विवाद में कंगना रनौत ने कार्तिक का काफी सपोर्ट किया है |
कार्तिक आर्यन की income, net worth, car collection और house (2021):
इनकम | per film 7 करोड़ |
नेट वर्थ | 40 करोड़ |
हाउस | 5 crore इन मुंबई |
कार कलेक्शन | मर्सीडीज(85 lakh), मिनी कूपर65lakh), BMW 5, lamorgini urus(4.5 crore) |
कार्तिक आर्यन की इनकम की बात करे तो ये एक फिल्म के 7 करोड़ रूपये लेते है और इनकी नेट वर्थ 40 करोड़ है |
इनके घर की बात करे तो अभी फ़िलहाल मुंबई में जहा ये रहते हैं अपने परिवार के साथ उस घर की कीमत 5 करोड़ है |
इनके कार कलेक्शन की बात करे तो इनके पास BMW 5 series, mini cooper जिसे इन्होने अपनी मम्मी को गिफ्ट दिया था और एक mercedez कार है |
कार्तिक ने हाल ही में एक lamborgini urus खरीदी है जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रूपये है और कार्तिक आर्यन ने इस कार को इटली से इंडिया ट्रांसपोर्ट करने के लिए 50 लाख रूपये अधिक भुगतान किये हैं क्योकि इन्हें ये गाडी 3 महीने बाद मिलने वाली थी |
कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया फैन following :
वैसे तो कार्तिक अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं और सोशल मीडिया पर काफी अपडेटेड रहते है और अपनी छोटी छोटी विडियो क्लिप डालते रहते है अगर आप इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करना चाहते हैं हो निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर सकते है :
click here | |
click here | |
click here | |
Youtube | click here |
Not available |
कार्तिक आर्यन की जिन्दगी के interesting facts :
- कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का चौकलेटी बॉय कहते हैं |
- एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा था की एक समय में कार्तिक आर्यन के साथ मेरा क्रश रहा है
- अनन्या पाण्डेय ने भी कार्तिक आर्यन से साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी |
- कार्तिक आर्यन ने अपने एक मूवी सीक्वल प्यार का पंचनामा के फर्स्ट पार्ट में 5 मिनट का मोनोलॉग और सेकंड पार्ट में 7 मिनट का मोनोलॉग दिया था |
- कार्तिक आर्यन जब प्यार का पंचनामा के लिए ऑडिशन देने गये थे तो उन्हें बाहर कर दिया था लेकिन जब कास्टिंग डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने कार्तिक आर्यन को फिर से कास्ट कर लिया |
- कार्तिक आर्यन ने अपनी मम्मी को जन्मदिन पर एक कार गिफ्ट की थी जिसका नाम मिनी कूपर है और ये इनकी मम्मी की पसंदीदा कार है |
- कार्तिक आर्यन हाल ही में कोविद पॉजिटिव पाए गये थे अब वो इस बीमारी से उभर गये हैं |
- कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका जो की एक कोरियाई मूवी की रीमेक थी वो फिल्म OTT plate form पर 2021 में सबसे महँगी बिकने वाली फिल्म है इस फिल्म के राइट्स को 135 करोड़ में ख़रीदा गया है |
- इस फिल्म की शूटिंग कार्तिक आर्यन ने सिर्फ 10 दिनों में पूरी की है जिसमे ये एक पत्रकार की भूमिका में नजर आये हैं |
Conclusion (निष्कर्ष) :
मैंने आपको कार्तिक आर्यन की लाइफ स्टोरी, करियर, रिलेशनशिप और फैक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी दी है और मुझे लगता है की अगर आप इनके फैन हो तो आपको ये आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा होगा
अगर आपको ये जानकारी पढ़कर अच्छी लगी तो आप कमेंट करके बता सकते हैं
FAQs..
क्या कार्तिक आर्यन फिलहाल रिलेशनशिप में है ?
नही, फिलहाल कार्तिक आर्यन किसी के साथ रिलेशनशिप में नही है और ना ही किसी को डेट कर रहे हैं
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कौन सी कार खरीदी है?
कार्तिक आर्यन ने अभी हाल ही के Lamborghini urus खरीदी है जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रूपये है |
कार्तिक आर्यन का असली नाम क्या है और उन्होंने अपना sir name क्यों बदला ?
कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है लेकिन उन्हें अपने नाम का शॉर्टकट सही नही लगता था इसीलिए उन्होंने अपने नाम में से तिवारी हटा कर सिर्फ कार्तिक आर्यन रखा |