हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम आपको भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के बारे में बताएँगे जो ट्वीटर के संस्थापक और सीईओ के इस्तीफे के बाद ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किये गये हैं जो एक और भारतीय मूल के सीईओ होने का कीर्तिमान उन्होंने बना लिया हैं |
दुनिया के इतने बड़े टेक कंपनी के सीईओ के तौर पर पराग अग्रवाल ही अकेले शख्स नहीं हैं उनके आलावा और भी ऐसे भारतीय मूल के सीईओ हैं जो इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ है जैसे सत्या नदेला, सुन्दर पिचाई और कई ऐसे भारतीय हैं जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं |
Parag Agrawal biography, family, education, career, net worth, Wikipedia
Full name | Parag Agrawal |
Age | 45 years |
Birth place | Mumbai India |
Wife | Vineeta Agrawal |
Son | Ansh Agrawal |
Nationality | Indian-American |
Religion | Hindu |
Residence | San Francisco CA |
Hobbies | Tennis, Cricket, Travels, Food |
School | Atomic Energy Central school |
College | IIT Bombay |
University | Stanford University |
Qualification | B.tech In CS & P.hd In CS |
Net worth | $1.52 million |
CEO |

Parag Agrawal personal and family information-पराग अग्रवाल फॅमिली और बायोग्राफी
पराग अग्रवाल भारतीय मूल के हैं वे खार मुंबई के रहने वाले हैं उनकी उम्र 45 साल है इन्होने अपनी शुरूआती पढाई मुंबई से ही की है उसके बाद कॉलेज की पढाई भी आइआइटी बॉम्बे से की जिसके बाद वे आगे की पढाई के लिए stanford यूनिवर्सिटी चले गये थे |
पराग अग्रवाल की फॅमिली की बात करे तो वे अपनी पत्नी विनीता अग्रवाल और बेटे के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं उनकी पत्नी stanford यूनिवर्सिटी में एक मेडिकल प्रोफेसर हैं |
पराग अग्रवाल एक इंडियन अमेरिकन मूल के हैं और वे धर्म से हिन्दू हैं उन्हें टेनिस, क्रिकेट, ट्रेवल और फ़ूड काफी पसंद हैं |
Parag Agrawal education qualification and career story-पराग अग्रवाल की शिक्षा और शुरूआती करियर
पराग अग्रवाल एक होनहार छात्र रहे हैं उन्होंने एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल मुंबई से अपनी पढाई की है उसके बाद उन्होंने AIEEE के एग्जाम को पास किया उसके बाद आइआइटी बॉम्बे से बीटेक कंप्यूटर साइंस में अपनी पढाई की जिसके बाद उन्होंने stanford यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की |
पराग अग्रवाल ने 2006 में एक रिसर्चर के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट में शुरुआत किया उसके बाद वे याहू में भी काम कर चुके हैं |
2011 में पराग अग्रवाल ने ट्विटर को ज्वाइन कर लिया और 2017 में वे कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के तौर पर काम चुके हैं और पिछले 10 सालो से ट्विटर से जुड़े हुए हैं |
अभी हाल ही में पराग अग्रवाल को 29 नवम्बर 2021 को जैक डोर्से के इस्तीफे के बाद उन्हें ट्विटर के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है |
पिछले कुछ सालो से पराग ट्विटर में खासतौर पर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर खासकर ध्यान दे रहे हैं और वे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के जुड़ने की तरफ भी ध्यान दे रहे हैं |
- Also Read : Cryptocurrency से जुडी कुछ इंटरेस्टिंग बातें
- Also Read : सफल व्यक्तियों से जुडी महत्वपूर्ण बातें
Final Word :
दोस्तों पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनने के बाद उन्हें इंडिया से काफी बधाई मिल रही हैं और पूरे भारत में लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं |
पराग अग्रवाल जैसे कई ऐसे लोग हैं जो पूरी दुनिया में परचम लहरा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं |
FAQs..
पराग अग्रवाल कहाँ के रहने वाले हैं?
पराग अग्रवाल खार मुंबई के रहने वाले हैं |
पराग अग्रवाल की नेट वर्थ कितनी है?
पराग अग्रवाल की नेट वर्थ 1.52 मिलियन डॉलर है |
पराग अग्रवाल की पत्नी का क्या नाम है?
पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है|