हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे shreyas iyer की लाइफ से जुडी वो सभी बाते जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे| वैसे तो इन्हें कौन नहीं जानता है लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें कम लोग ही जानते हैं मेरा मकसद इस टॉपिक में उन बातो को बताने का है|
श्रेयस अय्यर एक ऐसा उबरता हुआ नाम है जिसने भारतीय क्रिकेट में अपना नाम काफी बना लिया है इसका मुख्य कारण है इनकी प्रतिभा| जिस तरह से ये खेलते हैं उससे ये हर किसी की नजरो में आ गये हैं चाहे इनके घरेलू क्रिकेट की बात करे, चाहे आईपीएल की बात करे, चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे, श्रेयस अय्यर ने सभी जगह अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया है|
Shreyas Iyer Biography In Hindi : श्रेयस अय्यर की पर्सनल जानकारी
पूरा नाम | श्रेयस संतोष अय्यर |
निकनेम | श्रे, यंग वीरू |
जन्मदिन | 6 दिसम्बर 1994 |
उम्र | 27 साल |
जन्मस्थान | मुंबई महाराष्ट्र |
स्कूल | डॉन बोस्को हाई स्कूल मुंबई |
कॉलेज | R.A podar कॉलेज मुम्बई |
हाइट | 5 फीट 10 इंच |
वजन | 65 किलोग्राम |
पिता का नाम | संतोष अय्यर |
माता का नाम | रोहिणी अय्यर |
बहन का नाम | श्रेष्ठा अय्यर |
रिलेशनशिप | सिंगल |
हॉबी | स्विमिंग, फुटबॉल, टेनिस |
कोच | प्रवीन आमरे |
फर्स्ट क्लास डेब्यू | रणजी ट्राफी (2014) |
टी 20 डेब्यू | 1 नवम्बर 2017 vs न्यूज़ीलैण्ड |
वनडे डेब्यू | 10 दिसम्बर 2017 vs श्रीलंका |
आईपीएल डेब्यू | दिल्ली कैपिटल्स (2015) |
अवार्ड | आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ दा इयर (2015), CEAT इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ़ दा इयर |
कार कलेक्शन | हुंडई i20, Audi s5, Lamborghini Huracan |
इनकम | 2 lakh per ODI match, 1.50 lakh per t20 match, one IPL season 7 crore, BCCI 2 crore par year |
नेट वर्थ | 38 करोड़ |
10 Lines On Shreyas Iyer Biography In Hindi : श्रेयस अय्यर की जीवनी 10 लाइनों में

- श्रेयस आयर का पूरा नाम श्रेयस संतोष अय्यर है और इनका निकनेम श्रे, यंग वीरू भी है जो इन्हें इनके क्रिकेट की वजह से बोलते हैं |
- श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसम्बर 1994 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ और अभी इनकी उम्र 27 साल है |
- पेशे से श्रेयस अय्यर दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं और इनके शारीरक मापदंड की बात करे तो इनकी हाइट 5 फीट 10 इंच है और इनका वजन 65 किलोग्राम है |
- श्रेयस अय्यर ने अपनी स्कूल की पढाई डॉन बोस्को हाई स्कूल मुंबई से की और अपने कॉलेज की पढाई R.A podar कॉलेज मुंबई से की |
- इनके फॅमिली की बात करे तो ये इनके पापा का नाम संतोष अय्यर है इनकी माता का नाम रोहिणी अय्यर आयर और इनकी छोटी बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है और इनके रिलेशनशिप की बात करे तो ये अभी सिंगल हैं |
- श्रेयस अय्यर के क्रिकेट करियर की बात करे तो इन्होने फर्स्ट क्लास क्रिकेट 2014 में रणजी ट्राफी के दौरान खेला और जहाँ इनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा |
- इसके प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.6 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया जो अभी दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है और इन्होने इस टीम का कप्तान रहकर काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया |
- श्रेयस अय्यर ने टी 20 में अपना डेब्यू 1 नवम्बर 2017 को न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेले गये मैच में किया और पहला वनडे डेब्यू 10 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ किया और अभी तक इनका टेस्ट मैच में डेब्यू नहीं हुआ है |
- श्रेयस अय्यर की इनकम की बात करे तो इनके एक टी 20 मैच के 1.50 लाख, एक वनडे मैच के 2 लाख, एक आईपीएल सीजन के 7 करोड़ और BCCI की तरफ से सालाना 2 करोड़ रूपये मिलते हैं |
- श्रेयस अय्यर के कार कलेक्शन की बात करे तो इनके पास एक हुंडई i20, ऑडी s5 और लेम्बोर्गिनी कार हैं और ये अपनी फॅमिली के साथ मुंबई में ही रहते हैं और इनकी नेट वर्थ 38 करोड़ रूपये है |
Shreyas Iyer cricket career and success story : श्रेयस अय्यर के क्रिकेट करियर और सफलता की कहानी
- श्रेयस अय्यर वैसे तो फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन इनके कोच प्रवीन आमेर ने इन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा तो वे काफी प्रभावित हुए और उन्हें क्रिकेट खेलने को प्रेरित किया |
- अय्यर के क्रिकेट खेलने में उनके पिता ने काफी साथ दिया और प्रैक्टिस के दौरान भी वे अपने बेटे के साथ ही रहते थे |
- 2014 में श्रेयस अय्यर को trent bridge cricket team को represeant करने का मौका मिला और तब उन्होंने एक पारी में 299 रन भी मारे |
- इसी को देखते हुए इन्होने अपना फर्स्ट क्लास मैच 2014-15 में रणजी ट्राफी में खेला और 2015-16 के रणजी ट्राफी में अय्यर ने पूरे टूर्नामेंट में 1321 रनों की पारी खेली जिसमे चार शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं |
- 2015 में इन्हें दिल्ली डेयर डेविल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया जो अभी दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है और पिछले कुछ सालो से अय्यर इस टीम के कप्तान के रूप में अपना प्रदर्शन भी दिखाया है अभी के समय दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त हैं |
- श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू 1 नवम्बर 2017 को न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ किया और अपना पहला वनडे डेब्यू 10 दिसम्बर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ किया और अभी तक इनका टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है |
- श्रेयस अय्यर को 2015 में आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ दा इयर का अवार्ड भी मिल चुका है और इसके आलावा 2016 में CEAT इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ़ दा इयर का अवार्ड भी मिला है |
- अभी हाल ही में खबर आ रही है की शायद श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं और वे किसी दुसरे आईपीएल टीम के लिए खेल सकते हैं|
- श्रेयस अय्यर को इस साल के आईपीएल 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ की मोती रकम के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया है और इसके साथ ही वे इस साल के टॉप 5 सबसे महंगे खिलाडियों की सूची में शामिल हो चुके हैं|
और पढ़े : सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट करियर और लाइफ स्टोरी
और पढ़े : विराट कोहली की लाइफ स्टोरी
Final Word :
दोस्तों श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से अपने प्रदर्शन से सभी को अपना फैन बनाया है ऐसा मैंने कुछ ही खिलाडी के बार में सुना है और इस तरह का टैलेंट सिर्फ कुछ ही खिलाडीयों में होता है
इस टॉपिक में मैंने श्रेयस अय्यर की पर्सनल जानकारी, क्रिकेट करियर, फॅमिली, इनकम, नेट वर्थ, कार कलेक्शन जैसी सभी जानकारी दी है और आपको भी जानकर अच्छा लगा होगा |
FAQs..
श्रेयस अय्यर की उम्र कितनी है?
श्रेयस अय्यर की उम्र 27 साल है|
श्रेयस अय्यर की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?
श्रेयस अय्यर की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है वो अभी सिंगल ही हैं |
श्रेयस अय्यर की हाइट और वजन कितना है?
श्रेयस अय्यर की हाइट 5 फीट 10 इंच है और इनका वजन 65 किलोग्राम है|
श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 में कौन सी टीम से खेल रहे है?
श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 में कोलकाता की टीम से खेल रहे हैं | जहाँ उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है|