हेलो दोस्तों आज के इस टॉपिक varun chakravarthy की biography में हम बात करेंगे एक ऐसे खिलाडी की जिन्हें mystry spinner के नाम से जाना जाता है और जिनका क्रिकेट अभी तक के क्रिकेटरों से सबसे अलग है और काफी प्रेरणादायक भी है जिस तरह से इनके लाइफ में उतार चढाव आये उसे जानकर कोई भी विश्वास नहीं करेगा की कैसे आज वरुण चक्रवर्थी इतने बड़े स्पिनर बन गये हैं |
वरुण चक्रवर्ती आज के समय एक ऐसा नाम है जिसने 25 से 26 साल की उम्र में जाकर क्रिकेट फिर से खेलने का सोचा और कामयाबी भी हासिल की और अपने बोलिंग से सभी को हैरान कर दिया है |
Varun Chakravarthy biography in hindi : age, family, cricket career, IPL, income and net worth
पूरा नाम | वरुण चक्रवर्थी विनोद |
जन्मदिन | 29 अगस्त 1991 |
उम्र | 30 साल |
जन्मस्थान | बीदर कर्नाटक |
प्रोफेशन | स्पिन बॉलर |
पसंदीदा खिलाडी | महेंद्र सिंह धोनी |
हॉबी | ट्रेवलिंग |
स्टेटस | शादीशुदा |
कॉलेज | एस आर एम यूनिवर्सिटी तमिलनाडु |
शिक्षा | बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर |
हाइट | 5 फीट 9 इंच |
वजन | 70 किलोग्राम |
पिता का नाम | सी वि विनोद चक्रवर्थी |
माता का नाम | मालिनी चक्रवर्थी |
पत्नी का नाम | नेहा खेडेकर |
बहन का नाम | वन्दिता चक्रवर्थी |
डोमेस्टिक क्रिकेट डेब्यू | 2018 फॉर तमिलनाडु |
आईपीएल डेब्यू | 2019 फॉर पंजाब |
खासियत | राईट आर्म लेग ब्रेक स्पिनर |
नेट वर्थ | 12 करोड़ |
10 lines on Varun Chakravarthy biography in hindi : वरुण चक्रवर्ती के बारे में 10 लाइनों में
- वरुण चक्रवर्ती का पूरा नाम वरुण चक्रवर्ती विनोद है इनका जन्म 29 अगस्त 1991 को बीदर कर्नाटक में हुआ और अभी के समय इनकी उम्र 30 साल है |
- प्रोफेशन से वरुण चक्रवर्ती एक राईट आर्म लेग ब्रेक स्पिनर है और इनके मिस्ट्री स्पिनर भी कहा जाता है क्योकिं इनके पास 6 से 7 प्रकार के बोलिंग वेरिएशन हैं |
- इनके एजुकेशन की बात करे तो इन्होने एस आर एम यूनिवर्सिटी तमिलनाडु से बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर की पढाई की है जिसके बाद इन्होने 2 साल तक नौकरी भी की है |
- इनके शारीरिक मापदंड की बात करे तो इनकी हाइट 5 फीट 9 इंच है और इनका वजन 70 किलोग्राम है |
- वरुण चक्रवर्ती की फॅमिली की बात करे तो इनके पिता सी वी विनोद चक्रवर्ती जोकि एक सरकारी कर्मचारी है और इनकी माता मालनी चक्रवर्ती एक गृहणी है इनकी एक बहन भी है जिनका नाम वन्दिता चक्रवर्ती है और इनकी पत्नी का नाम नेहा खेडेकर है |
- वरुण चक्रवर्थी का घरेलू क्रिकेट में 2018 में डेब्यू हुआ था तब इनकी उम्र 27 साल थी और इन्होने 2021 के टी 20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ स्टैंड बाई के तौर पर शामिल थे |
- वरुण के घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2019 के आईपीएल में पंजाब की टीम शामिल होने का मौका मिला, हालांकि उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला और फिर उसके बाद 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया |
- वरुण चक्रवर्थी धोनी के काफी बढे फैन हैं और इन्हें ट्रेवलिंग काफी पसंद है वरुण ने अपनी क्रिकेट की शरुआत एक फ़ास्ट बॉलर की रूप में की थी लेकिन घुटने की चोट के कारण इन्होने स्पिनर बनने का ठान लिया |
- वरुण चक्रवर्थी ने 17 साल की उम्र में ही क्रिकेट छोड़ दिया और अपनी पढाई पर ध्यान देने लगे जिसके बाद वे तमिलनाडु के एक कॉलेज से आर्किटेक्चर में अपनी पढाई पूरी करने के बाद नौकरी करने लगे लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा और फिर 25 साल की उम्र में फिर से क्रिकेट शुरू कर लिया |
- अभी के समय वरुण कोलकाता की तरफ से खेलते हैं और इन्हें सालाना 4 से 5 करोड़ रूपये एक सीजन के मिलते हैं और इनकी कुल नेट वर्थ 12 करोड़ रूपये हो गयी है|

Varun Chakravarthy cricket career and success story in hindi : वरुण चक्रवर्थी के क्रिकेट करियर और सफलता की कहानी
- वरुण ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में एक विकेटकीपर और फ़ास्ट बॉलर के रूप में किया था |
- घुटने की चोट के कारण वरुण को 6 महीने के लिए ब्रेक लेना पढ़ा जिसके चलते वे फ़ास्ट बोलिंग नहीं का पाए और खुद को एक स्पिनर के तौर पर खेलने का सोचा, लेकिन घर वालो के कहने पर उन्होंने 17 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ दिया और अपनी पढाई में ध्यान देने लगे |
- वरुण अपनी कॉलेज की पढाई पूरी करने के बाद नौकरी करने लगे लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा और उन्होंने नौकरी छोड़ दी जिसके बाद उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलने का सोच लिया क्योकि वे खुद को क्रिकेट से दूर नहीं कर पा रहे थे |
- 25 साल की उम्र में वरुण ने फिर से क्रिकेट खेलने का सोचा, यह सुनकर लोगो को विश्चास नहीं हुआ लेकिन वरुण ने ठान लिया था की उन्हें क्रिकेट खेलना है जिसके चलते उन्होंने एक क्रिकेट सेण्टर ज्वाइन कर लिया और एक स्पिनर के तौर पर मेहनत करने लगे |
- 2015 में वरुण ने चेन्नई क्रिकेट क्लब के लिए खेलना शुरू किया जिसके बाद इन्होने फोर्थ डिवीज़न में जुबली क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलना शुरू कर लिया |
- 2018 में वरुण चक्रवर्थी ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलना शुरू किया और अपने पहले ही सीजन में 10 मैच में 9 विकेट भी लिए |
- 2018 के विजय हजारे ट्राफी में तमिलनाडु की तरफ से उन्होंने गुजरात के खिलाफ लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया और नवम्बर 2018 में रणजी ट्राफी में हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू किया |
- वरुण एक ख़ास तरह के स्पिनर बन गये जिसके लिए उन्हें मिस्र्टी स्पिनर भी बोला जाता है क्योकि वे off break, leg break, googly, carrom ball, slider, flipper, top spinner जैसे मल्टीप्ल वेरिएशन की बोलिंग करने लगे |
- वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में चेन्नई और कोलकाता के लिए एक नेट बॉलर के तौर पर भी खेला है और 2019 के आईपीएल में पंजाब ने इन्हें 8.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया और उसके अगले साल कोलकाता ने इन्हें 4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया|
और पढ़े : शुबमन गिल के जीवन की कहानी
और पढ़े : सूर्यकुमार यादव के जीवन की कहानी
Final Word :
दोस्तों मै तो वरुण चक्रवर्ती की लाइफ स्टोरी जानकार काफी मोटीवेट हो गया हु और एक बात जान गया हु की अगर जिस चीज को दिल और जान से चाहो तो उसके लिए दिन रात एक कर दो |
जिस तरह से वरुण ने खुद को इस काबिल बनाया वो भी सी उम्र में जब लोग उम्मीद छोड़ देते हैं यह अपने में काबिले तारीफ है और वरुण चक्रवर्थी उन चुनिंदा खिलाडी में से होंगे जिन्होंने इतनी देर में क्रिकेट में पना करियर बनाया |
अगर आपको वरुण चक्रवर्ती की बायोग्राफी पढ़कर कुछ सिखने को मिला तो हमे कमेंट करके बता सकते हैं |
FAQs..
वरुण चक्रवर्ती मिस्र्टी बॉलर क्यों बोलते हैं?
वरुण चक्रवर्ती एक अलग की तरह के स्पिनर है और उनके पास 6 से 7 तरह के अलग अलग वेरिएशन हैं जो उन्हें सबसे ख़ास बनाता है|
वरुण चक्रवर्ती ने अपना क्रिकेट करियर कब शुरू किया ?
वरुण चक्रवर्ती ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना छोड़ दिया और उसके 8 साल बाद फिर से 25 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया |
वरुण चक्रवर्ती का बोलिंग स्टाइल क्या है?
वरुण चक्रवर्ती का बोलिंग स्टाइल राईट आर्म लेग ब्रेक है |